Connect with us

छत्तीसगढ़

CG: गबन करने के आरोप में पंचायत सचिव निलंबित

Published

on

कवर्धा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप कुमार अग्रवाल ने जनपद पंचायत लोहारा के ग्राम पंचायत नवागांव के सचिव गुलाब कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। कश्यप द्वारा फर्जी तरीके से राशि आहरण कर निजी कर्ज चुकाने में उपयोग करने एवं अपने दायित्वों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरसते हुए स्वेच्छाचारिता करने के आरोप में छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा अनुशासन तथा अपील नियम 1999 में निहित प्रावधानों के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इसके साथ ही उनके द्वारा की गई अनियमितता की राशि 6 लाख 3 हजार 500 रूपए की वसूली करने का प्रस्ताव अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग स.लोहारा को प्रेषित किया गया है। सचिव द्वारा किए गए गंभीर अनियमितता के कृत को देखते हुए संबंधित आरक्षी केंद्र में प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज कराने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा को दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें   कांग्रेस के टूलकिट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर सीएम भूपेश बघेल ने डॉ. रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर FIR दर्ज करवाया : भाजपा

उल्लेखनीय है कि मुख्य अधिकारी जनपद पंचायत सहसपुर लोहारा द्वारा जिला पंचायत में प्रस्ताव प्रस्तुत कर अवगत कराया गया था कि ग्राम पंचायत नवागांव के सचिव गुलाब कश्यप द्वारा विभिन्न निर्माण कार्यों की राशि आहरण कर निजी उपयोग किया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई किया जाकर निलंबन के साथ-साथ राशि वसूली एवं एफ.आई.आर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। ज्ञात हो कि निलंबन अवधि में सचिव गुलाब कश्यप का मुख्यालय जनपद पंचायत स.लोहारा निर्धारित किया गया है तथा निलंबन अवधि में इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। ग्राम पंचायत नवागांव का प्रभार आगामी आदेश तक सचिव गौतम साहू को सौंपा गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   जांजगीर-चांपा: ट्रेन की चपेट में आने से हुई प्राचार्य की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   एक ही दिन में 11 गायों की हुई मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्कूली बच्चे पढ़ेंगे स्थानीय बोली-भाषा में कहानियां, पुस्तक में होंगे रूचिकर चित्र
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending