Connect with us

छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News : लाखों निवेशकों के पैसे फंसाए! अब सहारा ब्रांच के मैनेजर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Published

on

Chhattisgarh News: लाखों निवेशकों के पैसे फंसाए! अब सहारा ब्रांच के मैनेजर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Chhattisgarh News: लाखों निवेशकों के पैसे फंसाए! अब सहारा ब्रांच के मैनेजर की करोड़ों की संपत्ति कुर्क करने के आदेश

Raigarh News: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में 19 फरवरी को कलेक्टर कार्तिक के गोयल की न्यायालय में सहारा के पूर्व मैनेजर ओम प्रकाश शर्मा की 19 संपत्तियां को चिन्हांकित करके उन्हें कुर्की का आदेश पारित किया गया. दरअसल पूर्व में सहारा इंडिया परिवार नाम के निवेशकों से जालसाजी कर बैंक में रायगढ़ जिले के लाखों निवेशकों के पैसे जमा कराया, समय अवधि पूरा होने पर निवेशकों की तरफ से बार-बार सहारा के मैनेजर ओम प्रकाश शर्मा के पास जाने पर घुमाने लगा, टालमटोल करने लगा.

यह मामला सिर्फ रायगढ़ जिले का ही नहीं पूरे प्रदेश की सबसे जटिल समस्या बनकर उभर गया. कई निवेशक तो अपनी बेटी की शादी के लिए पैसा जमा किया, तो कई ने अपनी जिंदगी की सारी पूंजी निवेश में लगा दी, तो कई ने बुढ़ापा में जीवन सही से चले इसके लिए निवेश किया था. सहारा में ऐसे भी लोग अपना निवेश किए हैं, जो रोजमर्रा का कार्य करते हैं, या फिर मजदूरी करते हैं या रिक्शा चलाते हैं ऐसे लोग भी निवेश किए थे. ऐसे लोगों को अपनी आंखों के सामने अपनी जिंदगी तबाह होते देखा कई सामाजिक कार्यकर्ता भूख हड़ताल किए, तो कुछ ने अनिश्चितकालीन हड़ताल भी किया लेकिन हासिल कुछ नहीं हुआ.

यह भी पढ़ें   थाना रेंज साइबर बिलासपुर में दर्ज ऑनलाइन ठगी के प्रकरण में अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

दो साल पहले हुई थी गिरफ्तारी

रायगढ़ के ब्रांच मैनेजर ओमप्रकाश शर्मा के खिलाफ कोतवाली में 29 सितंबर 2022 को धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया. सहारा इंडिया के स्थानीय शाखा प्रबंधक और अन्य आरोपियों के विरुद्ध विकास निगानिया के आवेदन पर धारा 420, 120 बी, 34 के तहत धारा 6, 10 छत्तीसगढ़ निक्षेपकों के हितों के संरक्षण अधिनियम, धारा 4, 5, 6 इनामी चिट और धन परिचालन स्कीम पाबंदी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है. शासन ने निवेशकों को शिकायत करने को कहा, जिसमें अब तक जिले में करीब 3900 लोगों ने 41 करोड़ की रकम गबन करने की शिकायत की है.

कलेक्टर कोर्ट में ओमप्रकाश शर्मा के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर सुनवाई चल रही थी. बताया जा रहा है कि ओमप्रकाश शर्मा की अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश पारित किया गया है. इसमें अलग-अलग जगहों पर स्थित 19 अचल संपत्तियां शामिल है, जिनकी कीमत करोड़ों में है. सूत्रों के मुताबिक सहारा इंडिया में ही काम करने के दौरान ब्रांच मैनेजर ने करीब 25 करोड़ की प्रॉपर्टी बना ली है.

लंबी लड़ाई के बाद आया फैसला

सामाजिक कार्यकर्ता नरेश कंकरवाल, विकास निगानिया, रवि शंकर दुबे ने सड़क से लेकर सदन तक लंबी लड़ाइयां लड़ी. विकास निगानिया ने दिन रात एक कर के न्यायालय में अपनी एड़ी चोटी का जोर लगा दिया, तो वहीं निस्वार्थ भाव से अन्य जल त्याग कर हिंदू शक्ति प्रमुख नरेश कंकरवाल ने आमरण अनशन से लेकर मूख हड़ताल तक की और सड़कों पर लंबी लड़ाई लड़ी. कंकरवाल ने बताया कि हमारे जीत के पीछे एक देवतुल्य महामानव का हाथ है, जो आज प्रदेश के सर्वोच्च नेताओं में गिनती आते हैं. यह जीत रायगढ़ की जनता जनार्दन की जन सामान्य की जीत है. उन्होने बताया कि अभी हमें आधी जीत मिली है अभी आधी जीत की लड़ाई लड़ना बाकी है. अभी उन्हीं को पैसा मिलेगा, जिन्होंने सिटी कोतवाली में एफआईआर दर्ज करवाई है और जिन्होंने आंदोलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया है.

यह भी पढ़ें   चित्रकोट जलप्रपात में छलांग लगाने वाली महिला की हुई पहचान

तीन गिरफ्तार 24 आरोपी फरार

सहारा इंडिया के तत्कालीन शाखा प्रबंधक कबीर चौक ओमप्रकाश शर्मा पिता स्व. रामप्रवेश शर्मा, निवासी केलो विहार ने सहारा इंडिया की स्कीम का विज्ञापन किया. निवेशकों को भरोसा दिलाकर राशि निवेश करने के लिए मना लिया, लेकिन रकम वापस ही नहीं मिली. इस मामले में ओमप्रकाश के अलावा खरसिया शाखा प्रबंधक पुष्पेढ़ साहू को भी गिरफ्तार किया जा चुका है. तकरीबन 24 आरोपी फरार बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक 19 संपत्तियों में रायगढ़ शहर में ठगैलेक्सी मॉल, रामनिवास टॉकीज, कबीर चौक में 15 दुकानें, तेतला, कोडातराई, छातामुड़ा में तीन जमीनें, केलो विहार में मकान शामिल है. इसके अलावा रायपुर के एक मॉल में भी दुकानें और बैंक लॉकर, एफडी शेयरों में निवेश आदि की भी जानकारी सामने आ रही है. बैंक अकाउंट को सीज करने की जानकारी भी मिल रही है.

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Published

on

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें   मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी का प्रसारण 12 सितंबर को

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News)  कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।

 

Continue Reading

news

बिलासपुर को मिली नई सौगात

Published

on

Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।

यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।

कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।

यह भी पढ़ें   Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पाटन सदन पहुंचे, पूर्व CM भूपेश के पिता दिवंगत नंदकुमार बघेल को दी श्रध्दांजलि,

ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”

Continue Reading

news

अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

Published

on

Shrimad Bhagwat Katha is resonating in Agrasen Dham, a flood of faith has surged

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।

श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।

हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें   49 रुपए लगाकर में करोड़पति बन गया ये ड्राइवर, पढ़ें पूरी ख़बर…..

पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।

Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending