Connect with us

छत्तीसगढ़

परामर्शदात्री समिति की बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर विचार-विमर्श

Published

on

अपर कलेक्टर ने कर्मचारी संगठनों की समस्याएं सुन समाधान का दिलाया भरोसा

बिलासपुर, 27 फरवरी 2024/ जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में एडीएम एवं अपर कलेक्टर श्री आरए कुरूवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। विभिन्न मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी बैठक में शामिल हुए। अपर कलेक्टर कुरूवंशी ने इत्मीनान से एक-एक संगठनों से उनकी समस्याओं को सुना और इनके सार्थक समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय परामर्शदात्री समिति की बैठक आयोजित कर समस्याओं को सुनने और इनके निदान करने के निर्देश दिए। कर्मचारी नेताओं ने कर्मचारी कल्याण एवं हितों के लिए राज्य शासन से समय-समय पर जारी निर्देशों का हवाला देकर इनका पालन करने और कराये जाने की मांग जिला प्रशासन से की है।

यह भी पढ़ें   9 दिन के प्रवास पर कल बिलासपुर पधारेंगे पं. सूर्यकांत तिवारी, स्व. सुभाष चन्द्र केसरी की स्मृति में कहेंगे ‘श्रीमद भागवत महापुराण कथा’

बैठक में प्रमुख रूप से विभिन्न विभागों में समयबद्ध क्रमोन्नति, समयमान एवं पदोन्नति, अनुकम्पा नियुक्ति, विभागीय जांच समय पर पूर्ण करने, पेंशन एवं अन्य स्वत्वों का समय पर भुगतान, सेवा पुस्तिका का संधारण एवं नियमित जांच, अनुग्रह राशि का नगद भुगतान, पीपीएफ की गुमशुदा कटौती का निराकरण, नियमित अंतराल पर शाखा परिवर्तन, पुराने कम्पोजिट बिल्डिंग में पार्किंग एवं अवैध कब्जा हटाने,, सीआर का समय-सीमा में भरकर भेजने, बिलासपुर शहर को बी ग्रेड का दर्जा देने, संलग्नीकरण समाप्त करने, कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कार्यालय हेतु भवन अथवा भूमि आवंटन, कलेक्टर दर पर कार्यरत दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को 4 हजार रूपये श्रमिक सम्मान राशि, चतुर्क श्रेणी से सहायक वर्ग 3 में पदोन्नति का कोटा 25 प्रतिशत से बढा़कर 50 प्रतिशत करने,राजस्व विभाग के चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को 2008 से 2022 तक फिक्स टीए का एरियर्स, शिक्षकों को गैर विभागीय कार्यों से मुक्ति, नगर निगम के कम्प्यूटर ऑपरेटरों की पदोन्नति के लिए सहायक प्रोगामर के पदों का सृजन, संविदा कर्मियों को विभाग के रिक्त पदों पर समायोजित करने, स्वास्थ्य विभाग में सिकल सेल जांच का मानदेय एवं आॅनलाईन डाटा संग्रह के लिए मोबाईल सुविधा दिये जाने सहित कई अन्य विषयों पर चर्चा की गई। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री दुबे, वरिष्ठ कोषालय अधिकारी श्री जयसिंह राज सहित विभागीय अधिकारी एवं विभिन्न मान्यता प्राप्त अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   उप चुनाव पूर्व सिविललाइन पुलिस क़ी अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   Bilaspur News: 'रात्रि कोनी पेट्रोलिंग टीम द्वारा' चोरी कर भाग रहे आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा,
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   भाजपा का रायपुर नगर निगम का घेराव आज
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending