छत्तीसगढ़
मानव तस्करी के तीन मामलों में फरार आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा”
♦️ आरोपी 4 माह पूर्व अपने साथियों के साथ अपराध कारित कर हो गया था फरार।
♦️ आरोपी के विरूद्ध माननीय न्यायालय से जारी था स्थायी वारंट।
♦️ आरोपी को किया गया न्यायालय में पेश।
♦️ पूर्व में 2 आरोपियों को गिरफतार कर न्यायालय किया गया है पेश।
ऋषभ बेरिसाल पिता विशाल बेरिसाल उम्र 25 वर्ष निवासी मरिमाई मंदिर के पास बापूनगर थाना तोरवा, जिला बिलासपुर छ.ग.।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (मा.पु.से.) द्वारा समीक्षा बैठक के दौरान थाना क्षेत्र के फरार आरोपियों की पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में थाना के प्रकरणों (अप क्रमांक 316/24, 317/24, 329/24) में फरार आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। दिनांक 29.07.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मानव तस्करी के फरार आरोपी ऋषभ बेरिसाल अपने परिजनों से मिलने हेमूनगर तोरवा आया हुआ है। उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया जाकर अति०पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर श्री उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) श्री सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर तत्काल सूचना तस्दीकी हेतु हेमूनगर तोरवा टीम भेजा गया,
जहां आरोपी ऋषभ बेरिसाल पुलिस टीम को आते देख भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर अपने साथी विनय मलिक एवं रितिक कुमार के साथ मिलकर 2 नाबालिक एवं 1 बालिक लड़कियों को अकेली पाकर बिक्री करने के लिए अपने साथ लेजाकर हेमूनगर में स्टेशन के पास खण्डहरनुमा मकान में बद करके रखना एवं अपने साथी विनय मलिक एवं रितिक कुमार के पकड़े जाने पर स्वयं फरार होना बताया। आरोपी विनय मलिक एवं रितिक कुमार को पूर्व में तीनों प्रकरण में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है। आरोपी ऋषभ बेरिसाल घटना के बाद से फरार था और पकड़े जाने से बचने के लिए लुक छिप रहा था। जिसके विरुद्ध उक्त प्रकरणों में माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट जारी किया गया था। जिससे आरोपी ऋषभ बेरिसाल को माननीय न्यायालय पेश किया गया है।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
New Rule : शराब प्रेमियों को झटका! सरकार ने बदल दिया नियम, इस तारीख से होगा लागू
-
Uncategorized4 days ago
प्रधानमंत्री मोदी और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, जिनपिंग ने साझा विकास पर दिया जोर
-
Uncategorized6 days ago
ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर कसेगा शिकंजा : अब बार-बार गलती की तो License और RC दोनों होंगे रद्द, गडकरी का बड़ा ऐलान
-
Uncategorized2 days ago
अमित शाह का UCC पर बड़ा ऐलान: 21 राज्यों में लागू होगा समान नागरिक संहिता, 2029 लोकसभा चुनाव से पहले होगा लागू
-
Uncategorized1 day ago
EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला: पीएफ पर बेसिक सैलरी लिमिट ₹15000 से बढ़ाकर 25 हजार की, 51 लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
-
Uncategorized5 days ago
40th National Games : छत्तीसगढ़ करेगा 40वें नेशनल गेम्स की मेजबानी! तैयारी में जुटी सरकार
