Connect with us

छत्तीसगढ़

होली खेल रहे व्यक्ति को जान से मारने की नियत से पावर एयर राइफल से गोली मारने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार

Published

on

चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी

जिला बिलासपुर (छ.ग.

अप.क्र. 158/2024 धारा 307,294 भादवि।

होली खेल रहे व्यक्ति को जान से मारने की नियत से पावर एयर राइफल से गोली मारने वाले आरोपी को किया गिरफतार।

नाम आरोपी –
पुलकेश नापित पिता स्व भागीरथी उम्र 49 निवासी मल्हार थाना मस्तूरी जिला बिलासपुर छ.ग.।

विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 25.3.24 के दिन होली त्योहार होने पर मल्हार में देव हेल्थ केयर के बगल खाली जमीन पर प्रार्थी पियूष सिंह ठाकुर अपने साथियों के साथ होली खेल रहे थे नगाड़ा और बॉक्स बजा रहे थे, वही बगल में आरोपी पुल्केश नापित का घर है, जो अपने घर के छत पर चढ़ कर सभी को वहा शोर शराबा करने से मना किया , फिर गंदी गंदी गली गालोच करते हुए अपने पावर एयर राइफल से पियूष सिंह ठाकुर को जान से मारने की नियत से गोली चला दिया, पहली गोली नही लगी तो दूसरा राउंड भरकर फिर से मारा जो पियूष के सीने के बाई ओर लगा आहत वही गिर गया, फिर सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आहत को मस्तूरी अस्पताल ले जाकर इलाज कराए बाद प्रार्थी पियूष सिंह ठाकुर की रिपोर्ट पर आरोपी पुल्केश नापित के खिलाफ धारा 307, 294 भादवि का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिस एयर पावर रायफल से गोली चलाई थी उसे जप्त किया गया है। मामले में विधिवत कार्यवाही कर आरोपी को आज दिनॉक 26.03.2024 को माननीय न्यायालय बिलासपुर में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़: पास्टर से थाने में मारपीट, दो आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   MLA भीमा मंडावी हत्याकांड: NIA ने जारी की हिड़मा समेत 20 इनामी नक्सलियों की सूची, देखें लिस्ट
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, IAS के बाद IPS अधिकारियों का भी तबादला
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   CG : झीरम कांड को लेकर NIA की याचिका पर सुनवाई
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending