कोरोना
सीमित सेंटरों में वैक्सिनेशन करने से भीड़-भाड़ के कारण कोरोना संक्रमण के दोबारा बढ़ने का डर, छोटे-छोटे इलाकों में खुले वैक्सिनेशन सेंटर – भारतीय जनता युवा मोर्चा के पश्चिम मंडल उपाध्यक्ष रवि कश्यप ने कि मांग
बिलासपुर: आज पूरा देश कोरोना महामारी के प्रकोप से लड़ रहा है। कोरोना के बड़ते असर पर विराम लगाने के देशभर में बड़े स्तर पर लोगों को वैक्सिनेट किया जा रहा है। केंद्र सरकार के निर्देश के बाद छत्तीसगढ़ में 18 से 44 साल लोगों को वैक्सिनेशन किया जा रहा है। लेकिन वैक्सिनेशन को लेकर छत्तीसगढ़ सरकार के रोज बदलते नीतियों से लोगों में नारजगी देखी जा सकती है।
बिलासपुर उच्च न्यायलय ने भी छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार की वैक्सिनेशन की नीतियों को लेकर फटकार लगाई थी। लेकिन इसके बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार वैक्सिनेशन के लेकर रोज नीतिया बदल रही है।
इसी मामले को लेकर आज भारतीय जनाता युवा मर्चा के पश्चिम मंडल के उपाध्यक्ष रवि कश्यप ने भिलाई नगर निगम के उपायुक्त के सामने अपना विरोध दर्ज कराया। रवि कश्यप ने कहा की एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना महामारी को फैलने में सहायक भीड़-भाड़ को रोकने के लिए पिछले 40 दिनों से लॉकडाउन लगाया हुआ है। लेकिन वैक्सिनेशन सेंटर की स्थिति को देखर लगता है की वो कोरोना संक्रमण को लेकर को कोई स्पष्ट नीति नहीं बना रहे है। एक तरफ सरकार भीड़ लगाने से मना कर रही है वही वैक्सिनेशन सेंटर में बिना रजिस्ट्रेशन के वैक्सिन लगाने की बात कह कर, वहां पर एक साथ हजारों लोगों की भीड़ लगा रही है। कोरोना महामारी को दोबारा न्योता दे रही है।
रवि कश्यप ने उपायुक्त से मिलकर आगे कहा की पुराने वैक्सिनेशन सेंटर को बंद कर सीमित जगहों पर वैक्सिनेशन करने से, कोरोना के संक्रमण का खतारा बढ़ेगा। लोग बड़ी संख्या में भीड़ लगाकर घंटो एक जगह इकट्ठा रहेंगे। इस वजह से किसी एक कोरोना संक्रमित के कारण, कई लोग कोरोना से संक्रमित हो जाएंगे।
सेक्टर 7 में वैक्सिनेशन सेंटर दोबारा शुरु करने की मांग
वार्ड न. 65, 66 के लोगों को वैक्सिनेट करने के लिए सेक्टर 7 के सड़क न. 5 के शासकिय स्कूल में वैक्सिनेशन के लिए शिविर लगाया जा रहा था। इस वैक्सिनेशन शिविर में बड़ी संख्या में लोग आ रहे थे और वैक्सिन लगवा कर कोरोना से सुरक्षा प्राप्त कर रहे थे। लेकिन बिना किसी पूर्व सूचना के नगर निगम भिलाई के द्वारा इस वार्ड में चल रहे वैक्सिनेशन के कार्य को बंद करा दिया गया। इससे इलाके के लोग बहुत नाराज है। और जल्द वैक्सिनेशन सेंटर दोबारा शुरु करने की मांग कर रहे है।
कोरोना
छत्तीसगढ़ में बढ़ रहे कोरोना के नए मामले, जानिए पिछले 24 घंटे का हाल
रायपुर। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार एक्शन में आ गई। राज्यों और स्वास्थ्य मंत्रालयों से जुड़े अधिकारियों के साथ मॉत ड्रिल से लेकर इसके रोकथाम को लेकर कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी बीच सरकार ने 5 जांच उपकरणों के दाम पर कैपिंग बढ़ाने का फैसला लिया है। ये कैपिंग अगले आदेश तक लागू रहेगा।
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामले
छत्तीसगढ़ में कोरोना के नए मामलों में दिन प्रतिदिन इजाफा होता जा रहा है। गुरूवार को 15 नए मरीज मिले जिसमें से सबसे ज्यादा राजधानी रायपुर से 9 केस मिले। प्रदेश में सक्रिय मरीजों की संख्या 64 तक पहुंची। वहीं संक्रमण दर 2.18 प्रतिशत के करीब है।
कोरोना
पूर्व विधायक के घर में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड टीम
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रविवार को एक पूर्व विधायक के घर में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। हालांकि गनीमत रही कि आगजनी से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। मामला डोंगरगांव थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 8 बजे खुज्जी विधानसभा के पूर्व विधायक भोला राम साहू के घर के रसोई में रखे नए सिलेंडर को बदलते समय गैस के जलते चूल्हे के संपर्क में आने से आग लग गई और देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही पास के माता तालाब में तालाब जीर्णोद्धार में कार्यरत मजदूरों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके साथ ही नगर पंचायत डोंगरगांव से फायर बिग्रेड को बुलाया गया, जिसने आग पर काबू पाया।
कोरोना
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में 13 कोरोना मरीज मिले, बिलासपुर में 3 मरीज
Chhattisgarh Corona Breaking- September 26 : छत्तीसगढ़ में आज 26 सितंबर को कुल सबी जिलों को मिलाकर 13 कोरोना मरीज मिले हैं। जबकि बिलासपुर में 3 मरीज मिले। प्रदेश स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आंकड़े नीचे देख सकते हैं।
-
Uncategorized3 days ago
छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती का रास्ता साफ, 854 व्याख्याता पदों पर होगी भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ में दशहरा-दिवाली और शीतकालीन अवकाश का ऐलान, जानिए कब-कब बंद रहेंगे स्कूल
-
Uncategorized2 days ago
Bank Open on Sunday: सरकारी बैंक आज खुले रहेंगे, क्या प्राइवेट बैंक भी रहेंगे ओपन? कंफ्यूजन दूर करने के लिए पढ़े ये खबर
-
Uncategorized6 days ago
पाकिस्तान में 1,000 रुपए तक पहुंच सकता है पेट्रोल, अभी 389 रुपए लीटर ; बांग्लादेश में भी बढ़े Fuel Prices
-
Uncategorized1 day ago
‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ का किया जिक्र, कहा- आज का भारत आतंक को देता है जमकर जवाब
-
Uncategorized7 hours ago
अशोक सिंघल की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने लिखा लेख, कहा- ‘आज अगर भव्य राम मंदिर है, तो यह…,’



