छत्तीसगढ़
संरक्षा के सजग प्रहरी को महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा द्वारा सम्मानित किया गया

रेल परिचालन में संरक्षा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है । सजगता एवं बेहतर संरक्षा कार्य में सहभागिता निभाने वाले रेल संरक्षा के सजग प्रहरी कर्मचारियों का सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के द्वारा हर माह आयोजित संरक्षा बैठक के दौरान किया जाता है । इसी कड़ी में आज दिनांक 03 सितम्बर’2024 को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में कार्यरत संरक्षा कोटि के 05 कर्मचारियो को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय संरक्षा सबंधी कार्य निष्पादन के लिए महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा के द्वारा सम्मानित किया गया ।
नागपुर रेल मण्डल के श्री उमेश श्रीवास्तव, लोको पायलट (गूड्स) नैनपुर एवं श्री शिरीष कुमार कोष्टा, सहा. लोको पायलट/ नैनपुर दिनांक 18 अगस्त, 2024 को 05706 नैनपुर-जबलपुर पैसेंजर में ड्यूटि के दौरान कछपुरा होम सिंग्रल के पास इन्होने देखा कि किलो मीटर 983/7 के पास रेलवे ट्रैक पर लोहे के 5-7 सरिया जंजीर से बांधकर रेलवे ट्रैक के दोनों पटरी पर रखी हुई है । इस स्थिति मे उन्होंने तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगा कर गाड़ी को रोक दिया और नीचे उतर कर देखा कि सभी सरिया इंजन में फंसी हुई है, जिसे इन्होने सावधानीपूर्वक खींचकर बाहर निकाला और ट्रैक को सुरक्षित किया । उन्होने त्वरित कार्यवाई करते हुए इसकी सूचना लोको पायलट ने इसकी जानकारी कर्षण लोको नियंत्रक/जबलपुर, स्टेशन मास्टर/कछपुरा एवं संबन्धित मुख्य लोको निरिक्षक को दी । और कंट्रोल कर के आवश्यक सुधार कार्य करने के बाद ट्रेन को सुरक्षित रूप से रवाना किया गया । दोनों लोको पायलटो की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।
हरिश्चंद्र, ट्रैक मेंटेनर -IV / परमालकसा, नागपुर मंडल दिनांक 04 अगस्त, 2024 को रेलवे ट्रैक किलो मीटर 887/23-25 के बीच श्री हरिश्चंद्र ने चाबिदार की ड्यूटी करते समय, पाया कि यार्ड से ट्रेन गुजरने के दौरान रेलवे ट्रैक से एक असामान्य आवाज आ रही थी और जब वहाँ पहुँचकर इन्होने ट्रैक की जांच की तो पता चला कि रेलवे ट्रैक मे वेल्ड- फ्रैक्चर है । इन्होने इसकी सूचना तुरंत परमालकसा के स्टेशन अधीक्षक एवं संबन्धित विभाग को दिया । उसके उपरांत ट्रैक की सुरक्षा की गयी और आवश्यक मरम्मत कार्य करने के बाद उस ट्रैक पर रेल यातायात सुरक्षित रूप से परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।
संतोष रामकृष्ण इंगले, टीएम-II /तारसा, नागपुर मंडल ने दिनांक 29 जुलाई, 2024 को चाबीदार की ड्यूटी के दौरान रेलवे ट्रैक पर किलोमीटर 1100/17-19 के बीच पाया कि एक जॉगल्ड फिश प्लेट से असामान्य आवाज आ रही है । स्थिति की गंभीरता को भांप कर आवश्यक सावधानियां बरतते हुए उन्होंने तुरंत जॉगल्ड फिशप्लेट को खोला और देखा कि रेल पटरी मे दरार आ चुका है, जिसे कि आम तौर पर खुली आँखों से नहीं देखा जा सकता था । इस घटना के पता चलते ही तुरंत उस रेलवे ट्रैक की सुरक्षा की गई और संबन्धित एस.एस.ई./ पी.वडब्लू. इंचार्ज को सूचित कर पटरी की मरम्मत कार्य पूर्ण करने के उपरांत रेल यातायात को सुरक्षित गया । इस प्रकार संतोष रामकृष्ण इंगले की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।
इसी प्रकार श्री अनुराग कुमार गुप्ता, ट्रैक मेंटेनर ग्रेड-IV / बिरसिंगपुर बिलासपुर मंडल दिनांक 30 जुलाई, 2024 को श्री अनुराग कुमार गुप्ता, ट्रैकमेंटेनर-IV/बिरसिंगपुर लेवल क्रॉसिंग गेट बी.के.-82 में गेटमेन की ड्यूटि के दौरान गुजरते हुए एक मालगाड़ी में देखा कि इंजन से 9वें वैगन में हॉट एक्सल है और उसके चक्के एवं एक्सल में आग की लपटें दिखाई दे रही है । इन्होने तत्काल इसकी सूचना नौरोजाबाद के स्टेशन मास्टर एवं संबंधित विभाग को दिया, जिसके उपरांत गाड़ी को नौरोजाबाद स्टेशन मे रोक कर वहाँ कार्यरत ट्रैफिक असिस्टेंट के द्वारा अग्निशामक की सहायता से आग को तत्काल बुझाया गया और एक संभावित दुर्घटना से रेल यातायात को बाधित होने से बचाया जा सका । इस प्रकार श्री अनुराग कुमार गुप्ता की सजगता एवं सतर्कता से ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित हुई ।
संरक्षा कोटि के कर्मचारी को सम्मानित किए जाने के अवसर पर प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी, अन्य विभागाध्यक्ष सहित अधिकारीगण उपस्थित थे ।छत्तीसगढ़
Dhamtari Suicide News: धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है।

Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी करेली में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक नवविवाहिता की फांसी पर लटकी लाश घर के अंदर मिली। मृतका की पहचान 23 वर्षीय नूतन दीवान के रूप में हुई है। युवती की शादी महज 13 दिन पहले ही हुई थी। नूतन मूल रूप से फिंगेश्वर क्षेत्र के खैरझिटी गांव की रहने वाली थी और शादी के बाद अपने ससुराल छोटी करेली में रह रही थी।
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि घटना से ठीक पहले पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था (Dhamtari Suicide News) और इसी के बाद नूतन ने घर के अंदर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मगरलोड पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
पुलिस कर रही मामले की जांच
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। खास तौर पर यह जानने की (Dhamtari Suicide News) कोशिश की जा रही है कि पति-पत्नी के बीच आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ था, लेकिन सवाल ये है कि, शादी के महज 13 दिन बाद ही ऐसा क्या हुआ? जिसने एक नई जिंदगी को खत्म कर दिया। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात

बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब

रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन

































