Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा अवैध शराब और नशे पर लगातार कड़ी कार्यवाही करने के दिए हैं निर्देश

Published

on

01 आरोपी के खिलाफ 34 (2) आबकारी अधिनियम के तहत हुई कार्यवाही।

नाम आरोपी :- मेला राम खांडे पिता स्व. समे लाल खांडे उम्र 42 साल निवासी पेंड्री थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर छ ग

22 लीटर महुआ शराब किमती 4400 रूपये

विवरण मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा जिले में अवैध शराब ब्रिकी पर अंकुश लगाने हेतु अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (ग्रामीण) अर्चना झा एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी मस्तुरी अवनीश पासवान के नेतृत्व में नशे के अवैध शराब ब्रिकी पर अकुश लगाने हेतु पतासाजी की जा रही थी कि को जरिये मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति नेशनल हाईवे 49 देवगांव मोड़ रोड़ के किनारे ठेला के पास में अवैध शराब ब्रिकी करने हेतु छिपा कर रखा है।

यह भी पढ़ें   छत्तीसगढ़ के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, आरेंज अलर्ट जारी

सूचना पर रेड कार्यवाही कर नेशनल हाईवे 49 देवगांव मोड़ रोड़ के किनारे ठेला के पास से आरोपी मेला राम खांडे के कब्जे 22 लीटर महुआ शराब को अवैध रूप से ब्रिकी करने के नियत से रखा मिला उक्त आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आब एक्ट के अतर्गत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफतार कर आज दिनाक 16.09.2024 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश पासवान, उनि सुजान जगत आरक्षक शिवधन बजारे, शशीकरण कुरे, मिथलेश सोनवानी का विशेष योगदान रहा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   रेंज साइबर थाना, रायपुर की कार्यवाही, शेयर ट्रेडिंग के नाम से ठगी करने वाला आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   नशा मुक्ति जन-जागरूकता अभियान, कार्ययोजना प्रारूप का संशोधन एवं सुझाव कर बैठक संपन्न
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   अम्बिकापुर : नेशनल लोक अदालत में 14203 राजस्व प्रकरणों का हुआ निपटारा
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending