छत्तीसगढ़
मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय ने मंडल के अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई
मंडल रेल प्रबंधक तथा अधिकारियों ने बिलासपुर स्टेशन में श्रमदान कर स्वच्छता जागरूकता का दिया संदेश |
स्वच्छता ही सेवा अभियान के दूसरे दिन आज सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का आयोजन किया गया |
पूरे देश के साथ भारतीय रेलवे द्वारा इस वर्ष, स्वच्छ भारत मिशन के शुभारंभ की 10वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में, ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2024 अभियान 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ की विषय वस्तु के साथ मनाया जा रहा है तथा 02 अक्टूबर को स्वच्छ भारत दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में 17 सितम्बर से 02 अक्टूबर 2024 तक आयोजित इस ‘स्वच्छता ही सेवा’ 2024 अभियान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर मंडल के सभी स्टेशनों, रेलवे परिसरों, पटरियों, कार्य क्षेत्रों तथा गाडियों में प्रत्येक दिवसों के थीम के अनुसार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है । इस स्वच्छता जागरूकता अभियान को योजनामूलक बनाने हेतु सभी प्रमुख स्थानों, स्टेशनों तथा कालोनियों में बैनर, पोस्टर लगाये गये हैं, साथ ही प्रमुख स्टेशनों में एलईडी तथा यात्री उद्घोषणा प्रणाली के माध्यम से स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया जा रहा है ।
इस आयोजन के तहत बिलासपुर स्टेशन में 17 सितम्बर 2024 को मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा सभी अधिकारियों एवं उपस्थित सभी रेल कर्मचारियो को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई गई । शपथ के पश्चात बिलासपुर स्टेशन में मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय के नेतृत्व में अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा प्लेटफार्म में श्रमदान के तहत सफाई कर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया गया | इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री योगेश कुमार देवांगन, श्री चंद्रभूषण, सभी शाखाधिकारी, अन्य अधिकारी तथा कर्मचारीगण शामिल थे |
बिलासपुर स्टेशन में प्रातः स्काउट-गाइड के बच्चों द्वारा नुक्कड-नाटक की जीवंत प्रस्तुति से यात्रियों को सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, कचरे को डस्टबिन में ही डालने, अन्यत्र कचरा नहीं फैलाने खुले में शौच करने की प्रवित्ति को त्यागने तथा शौचालय का उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया | साथ ही रेलवे स्कूल के बच्चों ने स्वच्छता पर आधारित आकर्षक गीतों की प्रस्तुति देकर स्वच्छता जागरूकता का संदेश दिया |
स्वच्छता ही सेवा अभियान के दूसरे दिन आज मंडल के बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा सहित प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर सफाई मित्र सुरक्षा शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर सहित अन्य प्रमुख स्टेशनों पर सफाई कर्मियों के लिए सुरक्षा एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों का उद्देश्य सफाई कर्मियों की सुरक्षा और उनके स्वास्थ्य की देखभाल करना था। इसके अंतर्गत रेलवे स्टेशन, कॉलोनियों आदि में सफाई मित्रों को आवश्यक सुरक्षा सामग्री जैसे दस्ताने, मास्क और अन्य आवश्यक सुरक्षात्मक सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित किए गए। जिससे की वे अपने कार्य को और भी सुरक्षित रूप से कर सकें। स्वास्थ्य शिविरों में सफाई कर्मियों के लिए मुफ्त चिकित्सा जांच, स्वास्थ्य परामर्श और आवश्यक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इन शिविरों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने सफाई मित्रों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए सुझाव दिए।
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तीसरे दिन कल दिनांक 19 सितम्बर को फिटनेस और स्वच्छता के प्रति सामुदायिक भागीदारी को प्रत्साहित करने हेतु मैराथन, वाकथन व साइकिल रैली जैसी विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की जाएगी ।
छत्तीसगढ़
‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।
छत्तीसगढ़
“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।
बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।
छत्तीसगढ़
सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।
-
Uncategorized3 days ago
बड़ी खबर : तीन साल से एक ही जगह पर जमे अधिकारी-कर्मचारी बदले जाएंगे, GAD ने जारी किया आदेश
-
Uncategorized5 days ago
बैठकर की जानी चाहिए शिवलिंग की पूजा, तभी मिलता है पूर्ण फल …
-
Uncategorized3 days ago
फार्मेसी काउंसिल की बैठक रही हंगामेदार: फार्मासिस्ट अभिषेक चंदा का निलंबन बहाल, पक्षपात के आरोपों के बीच रजिस्ट्रार पर बैठक छोड़कर जाने का आरोप
-
Uncategorized2 days ago
एचटीएटी परीक्षा चार अक्टूबर को: प्राथमिक स्कूलों में प्रधानाध्यापक बनने का मौका, जाने कब करे आवेदन
-
Uncategorized6 days ago
03 अगस्त भस्म आरती: सावन का पहला सोमवार-भगवान महाकालेश्वर का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
-
Uncategorized1 day ago
पीएम मोदी का नया वीडियो मैसेज, राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर ‘स्वदेशी’ का संदेश दिया
-
Uncategorized10 hours ago
बिना सुविधाओं के रचा इतिहास : छोटे से गांव ने देश को दिए 17 अंतरराष्ट्रीय शतरंज खिलाड़ी….
