Connect with us

छत्तीसगढ़

बिलासपुर: अलमारी से सोने-चांदी के जेवर पर हाथ साफ करने वाली महिला आरोपी गिरफ्तार

Published

on

बिलासपुर| मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया ज्योति देवांगन पति जितेन्द्र देवांगन उम्र 36 वर्ष निवासी भाजपा कार्यालय के सामने करबला थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 25.05.2022 से 31.05.2022 तक भगवान का कार्यक्रम चल रहा था। उसी दौरान कार्यक्रम में अन्य में अन्य रिस्तेदार लोग आये हुए थे कि दिनांक 27.05.2022 को प्रार्थिया अपने कमरे के अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवर करीबन 12 तोला को जाकर देखी तो अलमारी का ताला टूटा हुआ था कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

यह भी पढ़ें   स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा शुल्क वृद्धि के संबंध में कलेक्टर के माध्यम से कुलपति को सौपा गया ज्ञापन

मामले में उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पारूल माथुर द्वारा त्वरित कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। जिसके पालने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप तथा नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली स्नेहिल साहू के निर्देशन एवं मार्ग दर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त अपराध में त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक भारती मरकाम के नेतृत्व में चोरी गये मशरूका एवं अज्ञात चोर का पतासाजी हेतु लगातार प्रयास कर पतासाजी किया आसपास में लगे गई सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाकर कई संदेहियो से पूछताछ किया गया जो चोरी गये सोने के जेवर कीमती करीबन 6,00,000 रूपये को महिला आरोपी से विधिवत जप्त कर महिला आरोपी को दिनांक 02.07.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय भेजा गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   CG Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 13 नए मरीज, 25 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   गधी के दूध से बने साबून से खूबसूरत होती है महिलाएं, कारोबार में होगी दोगुनी बढ़ोत्तरी: मेनका गांधी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ द्वारा शुल्क वृद्धि के संबंध में कलेक्टर के माध्यम से कुलपति को सौपा गया ज्ञापन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending