Connect with us

छत्तीसगढ़

ट्रेलर ड्राईवर का रास्ता रोककर पैसो की मांग करने व मारपीट करने वाले 03 आरोपियो को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

Published

on

थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छण्गण्

अपराध क्रमांक 77/2024
धारा . 341,327,294,323,506,34 भादवि

 ट्रेलर ड्राईवर का रास्ता रोककर पैसो की मांग करने व मारपीट करने वाले 03 आरोपियो को चकरभाठा पुलिस ने किया गिरफ्तार

 आरोपियो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया

 नाम आरोपी – 1. सूरज धू्रव उर्फ लल्ला धू्रव पिता रामझूल ध्रूव उम्र 27 साल 2. शुभम यादव पिता स्व जीवन यादव उम्र 26 साल 3. महेन्द्र यादव उर्फ बिक्कू पिता देवारीलाल यादव उम्र 21 साल सभी निवासी आवासपारा परसदा थाना चकरभाठा जिला बिलासपुर छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी उमेश राय पिता शिव जी राय उम्र 40 साल निवासी तिफरा दिनांक 20.02.2024 के रात्रि सीपीसीबीएस से अपने ट्रेलर मे कोयला लोड कर दाधापारा साइडिंग जा रहा था परसदा आवासपारा तालाब के पास पहुचा था कि करीब रात्रि 11 बजे आवासपारा परसदा के रहने वाले शुभम यादव , महेन्द्र यादव एवं उसके साथी द्वारा जबस्दस्ती रास्ता रोककर गाली गलौच व पैसो की मांग करने लगे गाली देने व पैसा देने से मना करने पर प्रार्थी सभी लोग एक राय होकर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ मुक्का एवं बेल्स से मारपीट किये है मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर रजनेश सिंह ए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा कृष्ण कुमार पटेल के निर्देशन मे थाना प्रभारी अभय सिंह बैस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम बनाकर आवासपारा परसदा जाकर आरोपियो को घेराबंदी कर तीनो आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियो के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियो को न्यायिक रिमाण्ड पर पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें   लोहारीडीह कांड: शिवप्रसाद साहू की लाश का होगा दोबारा पोस्टमार्टम, परिजनों की मौजूदगी में कब्र से निकाला जाएगा शव
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   Raipur Breaking: चलती कार में लगी आग, मौके पर पहुंचे फायर​ बिग्रेड की ​टीम
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   कोरोना ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में थम रहा कोरोना, आज मिले 156 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 410 हुए स्वस्थ
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   नगर निगम में हंगामा: बजट चर्चा के दौरान कांग्रेसी पार्षद भाग निकले, इंतजार के बाद अविश्वास प्रस्ताव गिराया गया
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending