Connect with us

छत्तीसगढ़

पुलिस विभाग से सेवानिवृत अधिकारी एवं कर्मचारियों का विदाई

Published

on

👉 पुलिस अधीक्षक द्वारा उन्हें पुलिस विभाग के कार्य के लिए सहरते आते हुए उज्जवल भविष्य की की गई कामनाएं

👉 विदाई समारोह में वरिष्ठ अधिकारी, राजपत्रित अधिकारी, कर्मचारी एवं उनके परिवार परिजन उपस्थित।

👉 सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी का परिवार और पुलिस स्टाफ के उपस्थिति में विधाई किया गया।

👉 सबके कार्यकाल से अच्छे कार्यों से सीख लेने पुलिस अधीक्षक द्वारा दिया गया सलाह

👉 सेवानिवृत्त अधिकारी/कर्मचारी के परिवारीक और स्वास्थ्य हेतु शूभकामनाएँ दिये

ज़िला पुलिस बिलासपुर द्वारा आज दिनाँक 28-02-2024 को पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी कर्मचारी को विदाई दिया गया । पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह की अध्यक्षता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जयसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा उप पुलिस अधीक्षक नगर पुलिस अधीक्षक, सिविल लाइन श्री संदीप गुप्ता और बिलासपुर पुलिस के अधिकारी कर्मचारी की उपस्थिति में आज के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त हो रहे स.उ.नि. रमेश कुमार साहू प्रधान आरक्षक सुंदरलाल श्रीवास महिला आरक्षक एथेल रेंदा तिर्की के विदाई समारोह संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें   खमहरडीह रायपुर से चोरी वाहन रैंगलर रूबिकान को तोरवा पेट्रोलिंग और गस्त पार्टी ने विधि से संघर्षरत बालक के साथ पकड़ा

विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारी कर्मचारी के परिवार में उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट किया गया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारी द्वारा पुष्पमाला द्वारा भेंट कर सभी का स्वागत किया गया सभी अधिकारी कर्मचारी लगभग 38-40 वर्ष तक अपनी सेवा दिये अपने सेवा काल का अनुभव साझा किये साथ ही अपनी पारिवारिक जीवन में अपने बच्चों को अच्छी तालीम देकर अच्छी पद पे नौकरी और विवाह आदि के दायित्व को सफलता पूर्वक पूर्ण किए।पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कहां गया कि पुलिस विभाग में किस्मत वाले भर्ती होते हैं,

जो दुखी, प्रताड़ित, असहाय व्यक्तियों के सहायक के रूप में दुख दूर करने का अवसर पुलिस विभाग में रहते हुए प्राप्त होता है यह सौभाग्य अन्य विभागों को प्राप्त नहीं होता है, सभी के अनुभव और अच्छे कार्य की प्रसंशा करते हुए सबके लिए सीख लेने की सलाह दिए, सेवानिवृत होने वाले अधिकारी कर्मचारी एवं उनके परिवार को कहा गया कि जब भी किसी मदद की आवश्यकता होगी हम सब मिलकर हर संभव आपकी मदद करने का आश्वासन दिया गया, सभी के स्वस्थ और परिवार के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए स्मृति चिन्ह और सम्मान पत्र, शाल श्रीफल भेंट किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   बालोद: पेड़ से लटका मिला युवक- युवती का शव, इलाके में फैली सनसनी
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   रायपुर में सजेगा बागेश्वर धाम सरकार का दिव्य दरबार, 17 से होगा श्रीरामकथा का आगाज
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   ABVP भाटापारा की नई कार्यकारिणी घोषित, मेहुल और अभिषेक बने मंत्री
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending