Uncategorized
गेस्ट हाउस में चल रहा था Sex Racket, 12 युवती समेत 14 ग्राहक गिरफ्तार
Sex Racket Busted Noida: नोएडा के थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सेक्टर 51 के बी ब्लॉक में स्थित एक गेस्ट हाउस पर सोमवार की देर रात को छापा मारकर वहां चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़ किया. पुलिस ने मौके से 12 युवतियों को मुक्त कराया तथा 14 ग्राहकों को हिरासत में लिया है.
अपर पुलिस उपायुक्त रणविजय सिंह ने बताया कि थाना सेक्टर 49 पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित गेस्ट हाउस पर सोमवार की देर रात को छापा मारा.
उन्होंने बताया कि यहां से पुलिस ने गेस्ट हाउस के संचालक रमेश तथा संचालिका मोनिका को गिरफ्तार किया. सिंह ने बताया कि मौके से 14 ग्राहक को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि उक्त गेस्ट हाउस में देह व्यापार का धंधा चल रहा था. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि रमेश तथा मोनिका का सेक्टर 18 में स्पा है.
लॉकडाउन के दौरान स्पा बंद हो गया. ये लोग अपने ग्राहकों से ऑनलाइन बुकिंग करके सेक्टर 50 स्थित गेस्ट हाउस में देह व्यापार का अड्डा चला रहे थे. उन्होंने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि यहां पर कई सफेदपोश लोगों का आना जाना है.
Uncategorized
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया

‘आप पूरी दुनिया के हीरो हो’, इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से शनिवार को कैप्टन स्मित मच्छार फोन पर बातचीत क्रम में उनसे कहा. नेतन्याहू ने फ्लाईदुबई एयरलाइन के भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 6 मिनट फोन पर बात की. नेतन्याहू ने शनिवार को तेल अवीव जाने वाली फ्लाईदुबई फ्लाइट के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार को इजरायल में ‘गेस्ट ऑफ ऑनर’ (सम्मानित अतिथि) के तौर पर आमंत्रित किया.
इजरायली पीएम ने कहा आप भारत और इजराइल के लोगों के सच्चे हीरो हैं. आप पूरी दुनिया के हीरो हैं. उन्होंने शनिवार को फ्लाईदुबई के कैप्टन से बात करते हुए, उन्हें दुनिया का हीरो करार दिया है.
अपनी बहादुरी के लिए सुर्खियां बटोर रहे भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार से इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने फोन पर बात की है. साथ ही उन्होने इजरायल स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया है. नेतन्याहू ने कहा कि वह चाहते हैं कि कैप्टन स्मित मच्छार और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले साल मई में इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय समारोह में मशाल जलाएं.
मैं आपको इजरायल स्वतंत्रता दिवस समारोह में मशाल जलाने के लिए आमंत्रित करता हूं. यह वह सर्वोच्च सम्मान है, जो इजरायल अपने स्वतंत्रता दिवस पर देता है. नेतन्याहू ने आगे कहा कि यह आमतौर पर इजरायल के नागरिकों के लिए होता है, लेकिन मुझे लगता है कि इस मामले में इजरायल के सभी नागरिक आपको अपना लेंगे.
बातचीत में कैप्टन स्मित मच्छार ने बताया कि हमले से पहले को-पायलट ने प्रार्थना करने की इच्छा जताई थी और उसका सम्मान करते हुए वह दूसरी ओर मुड़ गए थे. प्रेयर के कुछ मिनट बाद उसने अचानक उन पर हमला कर दिया. सिर के पीछे जोरदार प्रहार महसूस हुआ और इसके बाद उन पर लगातार हमले किए गए.
Uncategorized
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला

दोनों सरकारें मानेंगी फैसला- CM साय
दिल्ली रवाना होने से पहले सीएम साय ने कहा कि जल विवाद को लेकर केंद्रीय जल आयोग (CWC) को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रदेशों के हित में जो भी निर्णय होगा, दोनों सरकारें उसे मानेंगी।
सिंगापुर दौरे को लेकर भी बोले CM साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रस्तावित सिंगापुर दौरे को लेकर भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ की विकास उपलब्धियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर रखने का महत्वपूर्ण अवसर होगा। सिंगापुर में वे निवेशकों और व्यापारियों से मुलाकात करेंगे तथा प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। सीएम ने कहा कि इस दौरे से कौशल विकास, तकनीक और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के नए रास्ते खुलने की उम्मीद है।
Uncategorized
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…

छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों पर भर्ती कंप्यूटर आधारित चयन परीक्षा (CBT) के माध्यम से की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया को लेकर विभाग ने आवेदन और परीक्षा की संभावित तिथियां भी जारी कर दी है।
जारी विज्ञापन के मुताबिक संविदा के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होंगे। अभ्यर्थी 21 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन में किसी तरह की त्रुटि होने पर 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर 2026 की रात 12 बजे तक सुधार का मौका दिया जाएगा।
विभाग के अनुसार भर्ती परीक्षा की संभावित तिथि 31 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 के बीच रखी गई है। परीक्षा विभिन्न पालियों में आयोजित की जा सकती है। वहीं अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 से 26 अक्टूबर 2026 के बीच जारी किए जाने की संभावित तिथि बताई गई है। अभ्यर्थी भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण, परीक्षा पैटर्न और अन्य महत्वपूर्ण निर्देश स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर देख सकते हैं।
इन पदों पर होगी भर्ती


-
Uncategorized5 days ago
छत्तीसगढ़ में बंपर भर्ती : आत्मानंद स्कूलों में 1812 पदों के लिए जारी हुआ विज्ञापन, जानिए डिटेल…
-
Uncategorized6 days ago
दिवाली-दशहरा पर रेलवे 102 फेरे फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाने जा रहा, टिकटों की बुकिंग शुरू; जानें पूरा शेड्यूल
-
Uncategorized5 days ago
महानदी जल विवाद: अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक, CM साय बोले- दोनों सरकारें मानेंगी फैसला
-
Uncategorized6 days ago
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पहले सीजन के लिए रायपुर में ट्रायल शुरू, 6 टीमों के लिए 108 खिलाड़ियों का होगा चयन
-
Uncategorized11 hours ago
इजरायली पीएम भारतीय पायलट की बहादुरी के हुए मुरीद, PM मोदी और स्मित मच्छार को स्वतंत्रता दिवस पर आने का न्योता दिया
