छत्तीसगढ़
बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रहार अभियान के तहत अपराधियो एवं अवैध गतिविधियो के विरुद्ध लगातार कड़ी कार्यवाही की जा रही है।
💥 सभी थाना प्रभारी , एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट, यातायात , रक्षा टीम , महिला थाना इत्यादि को स्पष्ट निर्देश दिये गये है कि आसाजिक तत्वो के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाए और सभी प्रकार के अवैध हथियार ,प्रतिबंधित मादक पदार्थ ,अवैध शराब , रेत परिवहन एवं कबाड़ , जुआ सट्टा व गुण्डा बदमाशो के विरुद्ध प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जाए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियो को अपने-अपने क्षेत्राधिकार मे अवैध गतिविधियो पर सख्ती से रोक लगाने के लिए सतत मॉनिटरिंग करने का निर्देश दिया गया है। इसके अनुरुप समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारी तथा समस्त यूनिट प्रभारी द्वारा कड़ी मेहनत करते हुए पिछले दो माह मे सैकड़ो अपराधियो के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की गई है , इससे न केवल पुलिस की जवाबदेही सुनिश्चित हुई है बल्कि पुलिस के प्रति जनता मे विश्वास बढ़ाने मे सहायक हुआ है।
इसी संदर्भ मे लगभग एक माह पूर्व थाना कोटा अंतर्गत औरापानी के जंगलो मे गोली चलने की वारदात के बाद पुलिस अधीक्षक ने समस्त प्रकार के अवैध हथियारो को पकड़ने और आरोपियो के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्यवाही करने का निर्देश दिया था। जिसके बाद से
जिले मे अवैध हथियारो के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही करते हुए लगभग 41 प्रकरण आर्म्स एक्ट दर्ज कर शातिर अपराधियो को जेल भेजा गया है जिसमे 03 ऑटोमेटिक पिस्टल , 01 देशी कट्टा , 06 जिंदा कारतूस (7.62 एमएम) और 40 चाकू व तलवारो जैसे हथियारो की बरामदगी की गई है।
आर्म्स एक्ट के प्रकरण – कुल 41
गिरफ्तार आरोपियो की संख्या – 45
जप्त हथियारो की संक्ष्या – 44
इसी प्रकार
आबकारी एक्ट के 205 प्रकरणो मे 3332 लीटर अवैध शराब (कीमती 5.50 लाख रुपये) बरामद की गई है।
आबकारी एक्ट के प्रकरण – कुल 205
गिरफ्तारी आरोपियो की संख्या – 217
जप्त अवैध शराब की मात्रा – 3332 लीटर
कीमत – 5.50 लाख रुपये
अवैध मादक पदार्थ के तस्करो पर कार्यवाही करते हुए 240 किलो गांजा 442 नग प्रतिबंधित कोडीन सीरप एवं 114 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन (कीमती 23.20 लाख रुपये) को बरामद कर एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई है।
एन.डी.पी.एस.एक्ट के प्रकरण – कुल 28
गिरफ्तारी आरोपियो की संख्या – 37
जप्त अवैध मादक पदार्थ की मात्रा – 240 किलोग्राम गांजा
114 नग प्रतिबंधित इंजेक्शन
442 नग कोडीन सीरप
कीमत – 23.20 लाख
लोक सभा चुनाव व आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर आदतन अपराधियो पर कड़ी कार्यवाही करने के क्रम मे
जिला बदर के 44 प्रकरण तैयार कर जिला दण्डाधिकरी बिलासपुर को प्रेषित किया है जिसमे 05 संगठित अपराधियो 01. हरीश चन्द्र उर्फ गोलू ठाकुर पिता सुभाष ठाकुर उम्र 50 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती थाना कोटा 02. शानू खान पिता सफीक खान उम्र 26 वर्ष निवासी चाटीडीह पठाान मोहल्ला थाना सरकण्डा 03. विनोद साहू पिता बहादुर साहू उम्र 51 वर्ष निवासी मड़ई थाना सीपत 04. इन्द्र कुमार भारद्वाज पिता कृष्ण कुमार भारद्वाज उम्र 35 वर्ष निवासी मोहदी आवास पारा थाना कोटा एवं 05. धीरेन्द्र वैष्णव उर्फ टिंकू पिता फूलदास वैष्णव उम्र 21 वर्ष निवासी हर श्रृंगार कॉलोनी अटल आवास थाना सरकण्डा के विरुद्ध जिला दण्डाधिकारी बिलासपुर द्वारा जिला बदर का आदेश किया गया है
तथा थाना प्रभारियो की अनुशंसा पर पुलिस अधीक्षक द्वारा
42 गुण्डा बदमाशो एवं 19 निगरानी बदमाशो पर प्रभावी कार्यवाही करने कुल 61 नई फाईले खोली गई है और थाना प्रभारियो को इन पर सतत निगाह रखने , इनकी गुजर बसर की नियमित जांच करने आदेशित किया गया है।
पिछले दो माह मे जिला पुलिस के अधिकारियो द्वारा प्रतिबंधात्मक धाराओ मे कार्यवाही करते हुए 151 द.प्र.सं. के तहत कुल 466 प्रकरण एवं
107,116(3) द.प्र.सं. के 2238 प्रकरण तथा धारा 110 द.प्र.सं. के तहत 111 आदतन अपराधियो के विरुद्ध कार्यवाही कर कुल 409 प्रकरण मे कार्यपालिक दण्डाधिकारी से बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही कराई गई है। इसी क्रम मे
1214 गैर जमानतीय वारण्टो की तामीली कर न्यायालय पेश किया गया है।
जिला बदर की कार्यवाही – 44 प्रकरण
गुण्डा बदमाश – 42
निगरानी बदमाश – 19
151 द.प्र.सं. की कार्यवाही – 466
107,116(3) द.प्र.सं. की कार्यवाही – 2238
110 द.प्र.सं. की कार्यवाही – 111
बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही – 409
गैर जमानतीय वरण्ट पर गिरफ्तारी – 1214 व्यक्ति
इसी प्रकार पुलिस द्वारा लगातार
अवैध रेत परिवहन करने वालो पर शिकंजा कसते हुए 97 छोटे बड़े वाहनो को पकड़कर कार्यवाही की गई और जिला प्रशासन के साथ संयुक्त रुप से रेत माफिया के विरुद्ध प्रहार अभियान के तहत खनिज विभाग द्वारा लगभग 3.90 लाख रुपये का फाईन किया गया है।
इसी तरह चोरी की घटनाओ पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से अवैध
कबाड़ के कारोबार पर कार्यवाही करते हुए उक्त गतिविधि मे संलग्न व्यक्तियो के ठिकानो पर रेड कार्यवाही करते हुए कुल 13 प्रकरणो मे 18 वाहनो सहित 60 टन से अधिक कबाड़ जप्त किया गया है।
जुआ एवं सट्टा की अवैध गतिविधियो पर पिछले एक माह मे 22 प्रकरण मे 55 व्यक्तियो के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए उनसे लगभग 2.50 लाख रुपये जप्त किया गया है जिसमे अरपा नदी के बीचो बीच जुआ खेल रहे जुआरियो को भी एस.डी.आर.एफ. टीम की सहायता से पकड़कर उनके विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत की गई कड़ी कार्यवाही शामिल है।
बिलासपुर जिले विशेषकर बिलासपुर शहर मे यातायात की समस्या काफी जटिल होने के कारण सर्व प्रथम जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह भा.पु.से. एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात प्रभारी के साथ लगातार भ्रमण कर शहर के कुछ विशेषकर समस्या वाले स्थानो को चिन्हित कर प्राथमिकता के आधार पर फोकस किया गया जिसमे हाईकोर्ट से तिफरा और शहर के सभी चौक चौराहो के लेफ्ट टर्निग को सुविधा अनुसार सुगम बनाने का प्रयास किया गया है। ़
इसी प्रकार ब्लैक स्पॉट के लिए भी जिम्म्ेादार रोड इंजीनियरिंग को सुधारने के लिए संबंधित विभागो और रोड कम्पनियो के वरिष्ठ अधिकारियो को बुलाकर स्पष्ट रुप से निर्देशित किया गया कि रोड इंजीनियरिंग को स्थायी रुप से सुधारे जिससे इन स्थानो को ब्लैक स्पॉट से बाहर निकाला जा सके। सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने के उद्देश्य से एवं लोगो को यातायात के प्रति जागरुक बनाने के लिए नशे की हालत मे वाहन चलाने वालो पर , तीन सवारी वाहन चलाने वालो पर , सिगनल जंप करने वालो पर , ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियो पर , बिना हेल्मेट वाहन चलाने वालो इत्यादि पर यातायात द्वारा लगातार चालानी कार्यवाही की जा रही है।
मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही – 9952 प्रकरण राशी 65 लाख रुपये समंस शुल्क
185 एम.व्ही.एक्ट की कार्यवाही (नशे की हालत मे वाहन चलाने पर) – 72 प्रकरण
विगत दो माह मे पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अब तक सभी प्रकार के अवैध हथियार रखने वाले ,प्रतिबंधित मादक पदार्थ रखने वाले ,अवैध शराब का कारोबार करने वाले ,अवैध कबाड़ का कारोबार करने वाले , जुआ सट्टा मे संलिप्त
असामाजिक तत्वो , फरार वारण्टियो व गुण्डा बदमाशो पर कार्यवाही करते हुए लगभग 2000 आरोपियो की गिरफ्तारी कर न्यायालय भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा अपराधियो के विरुद्ध अपराधो की रोकथाम करने के लिए की गई कार्यवाही एवं अपराध होने के पश्चात अपराधियो को गिरफ्तार कर साईंटिफिक इन्वेस्टीगेशन के द्वारा प्रकरण मे उत्कृष्ट साक्ष्य एकत्र कर चालानी कार्यवाही करने वाले जिले मे पदस्थ अति. पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा , अति. पुलिस अधीक्षक यातायात नीरज चंद्राकर, अति. पुलिस अधीक्षक आई..यू.सी.ए.डब्ल्यू. गरिमा द्विवेदी एवं अति. पुलिस अधीक्षक ए.सी.सी.यू. अनुज कुमार के सराहनीय पर्यवेक्षण मे सभी संबंधित थाना प्रभारी व विवेचको के कार्यो की सराहना की है एवं पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह द्वारा जिले मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियो/कर्मचारियो को प्रत्येक माह उनके उत्साहवर्धन हेतु बीपीओ का प्रमाण पत्र देने की शुरुआत आज से की जा रही है ,
माह मार्च मे सराहनीय कार्य करने वाले 30 अधिकारियो/कर्मचारियो को बेस्ट पुलिस ऑफिसर का प्रमाण पत्र दिया गया है।
news
बिलासपुर को मिली नई सौगात
बिलासपुर। क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। Chouksey Group of Colleges के अंतर्गत नया Chouksey College of Ayurved Research Center & Hospital अब राष्ट्रीय आयुर्वेद आयोग (NCISM), नई दिल्ली से संबद्ध हो गया है।
यह उपलब्धि बिलासपुर के लिए गौरव की बात है, क्योंकि अब जिले को अपना पहला और एकमात्र निजी बीएएमएस (BAMS) कॉलेज मिल गया है।
कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि इस वर्ष होने वाली काउंसलिंग में चौकसे आयुर्वेद कॉलेज में NEET 2025 के आधार पर प्रवेश (Admission) दिए जाएंगे। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा एवं आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्रशिक्षण का अवसर मिलेगा।
ज्ञात रहे कि इस वर्ष Chouksey Group के इंजीनियरिंग कॉलेज में बिलासपुर संभाग में सर्वाधिक प्रवेश (Admissions) हुए हैं। साथ ही डिग्री पाठ्यक्रमों जैसे B.Com, Law, BBA, BCA, PGDCA की सभी सीटें भी पूर्ण रूप से भर गई हैं। यह विद्यार्थियों के बीच चौकसे ग्रुप की बढ़ती लोकप्रियता और विश्वास को दर्शाता है।

चौकसे ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष जायसवाल ने कहा —
“हमारा संकल्प विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। बिलासपुर में पहला निजी बीएएमएस कॉलेज खुलना न केवल विद्यार्थियों बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। हमें विश्वास है कि यह कॉलेज आयुर्वेद शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान स्थापित करेगा।”
news
अग्रसेन धाम में गूँज रही श्रीमद्भागवत कथा, आस्था का उमड़ा सैलाब
रायपुर। अग्रसेन धाम, छोकरा नाला में गोयल परिवार द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा महोत्सव में भक्ति और आस्था का अनुपम संगम देखने को मिल रहा है।
श्रीधाम वृंदावन वाले सुप्रसिद्ध कथावाचक परम पूज्य श्री आनंद कृष्ण ठाकुर जी महाराज अपने मधुर श्रीमुख से कथा वाचन कर रहे हैं। उनके मुखारविंद से झर रही श्रीकृष्ण कथा श्रद्धालुओं के हृदयों को भक्ति रस में सराबोर कर रही है।
हर दिन दोपहर 3 बजे से रात्रि 9 बजे तक चल रही कथा में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ रहा है। केवल रायपुर ही नहीं, बल्कि आसपास के गाँवों और कस्बों से भी बड़ी संख्या में भक्तजन आकर कथा श्रवण का सौभाग्य प्राप्त कर रहे हैं।
पूरे परिसर में निरंतर हरिनाम संकीर्तन, भजनों और आध्यात्मिक ऊर्जा की गूँज से वातावरण अलौकिक हो गया है।
news
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा बबीता अग्रवाल को मिला राष्ट्रीय अग्र ज्योति अलंकरण सम्मान
सबसे अग्रणी संस्था में अहम भूमिका सामाजिक कार्यों से लेकर महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान के लिए हुई सम्मानित
छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह में डॉक्टर रमन सिंह के हाथों मिला सम्मान
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का नवम अग्र अलंकरण समारोह 28 अगस्त को एस एन पैलेस रायपुर में सम्पन्न हुआ इस समारोह में छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले 18 विभूतियों का सम्मान किया जाएगा। इस राष्ट्रीय अलंकरण समारोह में पूरे देश में अपनी अलग पहचान बना चुकी प्रदेश की सबसे अग्रणी संस्था हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्षा रायपुर निवासी श्रीमती बबीता अग्रवाल को अग्र ज्योति अलंकरण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आपको बता दे कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के अध्यक्षा के रूप में बबीता अग्रवाल ने अनेकों सामाजिक गतिविधियों में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है इनके इस दायित्व में इन्होंने पूरे प्रदेश में महिला समूहों में एक अलग अलख जगाई है। एवं आज के समय में हेल्पिंग हैंड्स क्लब की महिला विंग में हजारों की संख्या में महिलाएं शामिल है। विगत दिनों राखी विथ रक्षक का महा आयोजन राजधानी रायपुर के पुलिस ग्राउंड में किया गया था जो अपने आप में एक इतिहास के पन्ने में दर्ज हो गया। जिसमें हजारों रक्षक देश के जवानों को हेल्पिंग हैंड्स की बहनों ने रक्षासूत्र बांधा था। बबीता अग्रवाल शुरू से ही सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ भाव से लोगो की मदद करने में दूसरों का दर्द दूर करने में सामाजिक बुराइयों को नष्ट करने में आगे रहती है। वही बबीता अग्रवाल ने बताया कि यह सम्मान उनके जीवन में एक नई ऊर्जा प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के फाउंडर एवं प्रदेश अध्यक्ष अंकित अग्रवाल से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है अंकित अग्रवाल के नेतृत्व और मार्गदर्शन में मानवसेवा माधवसेवा का साक्षात् उदाहरण जीवन में उतारा है जिस वजह से आज वो इस मुकाम पर है। एवं हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एक एनजीओ नहीं एक परिवार की तरह रहता है एवं कार्य करता है। उन्होंने आगे कहा कि अग्रवाल समाज के वरिष्ठ विधायक संपत अग्रवाल, अशोक सियाराम अग्रवाल,सुनील रामदास अग्रवाल,रमेश अग्रवाल , मनोज गोयल, अशोक मोदी , योगेश अग्रवाल हमेशा उनके प्रेरणाश्रोत रहे है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि हेल्पिंग हैंड्स महिला विंग की उनके साथीगण बहने हमेशा ही उनके साथ कंधे से कंधा मिला कर अग्रणी होकर कार्य करती है एवं यह मेरा नहीं मेरी पूरी टीम का सम्मान है यह सम्मान में अपनी पूरी टीम को समर्पित करती हु। साथ ही में छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन का इस पल के लिए इस सम्मान के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त करती हु।
हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक डॉ रमेश अग्रवाल मनोज गोयल, अध्यक्ष अंकित अग्रवाल,उपाध्यक्ष विन्नी सलूजा तरुण अग्रवाल, अमित केडिया , रजत अग्रवाल , उदित अग्रवाल , विवेक श्रीवास्तव, रिंकू केडिया ,भारती मोदी,सुनीता पांडे, ज्योति अग्रवाल, पूजा छाबड़ा, एकता मलिक , अल्पना शर्मा , अंकुर अग्रवाल, मयंक जैन ,सुमित अग्रवाल,राकेश बोथरा,सुकुमार चटर्जी, अनामिका मिश्रा ,सेजल खंडेलवाल एवं अन्य सभी सदस्यों ने बबीता अग्रवाल को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रदान की।
-
देश5 years agoTMC की जीत के बाद बंगाल में भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक बलात्कार और हत्याओं से कांप उठा देश, देखें Video
-
क्राइम5 years agoRaipur Sex Racket: राजधानी रायपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, कमरे के अंदर जाते ही पुलिसवालों के उड़े होश
-
क्राइम5 years agoपति ने बनाया पत्नी का Sex Video और जीजा को भेजा, हवसी जीजा ने भी किया कई बार बलात्कार, जीजा छत्तीसगढ़ में VIP बटालियन में है PSO!
-
क्राइम5 years agoकिराएदार के साथ पत्नी मना रही थी रंगरेलियां, पति ने पत्नी और उसके आशिक को दी दर्दनाक मौत
-
छत्तीसगढ़5 years agoChhattisgarh: चाइल्ड पोर्नोग्राफी केस में 2 गिरफ्तार, Porn Video डाउनलोड कर करते थे शेयर
-
क्राइम5 years agoजिस्म की हवस में पागल हुई Chhattisgarh की महिला! प्रेमी संग मिलकर पति की दर्दनाक हत्या
-
मनोरंजन5 years agoRadhe Full Movie Leaked For Free Download| सलमान खान की Radhe Movie हुई लीक
-
छत्तीसगढ़5 years agoसहायक ग्रेड 3 सहित इन पदों पर निकली भर्ती, 75000 रुपए मिलेगी सैलरी, 12वीं पास भी कर सकेंगे आवेदन
