Connect with us

छत्तीसगढ़

सूरजपुर : समय-सीमा की बैठक संपन्न

Published

on

सूरजपुर : समय-सीमा की बैठक संपन्न

सूरजपुर| कलेक्टर इफ्फत आरा ने समय-सीमा की बैठक में रामायण मंडली प्रतियोगिता आयोजन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने राज्य शासन द्वारा पूर्व की भांति ही प्रथम चरण में ग्राम पंचायत स्तर पर जितने भी रामायण मंडलिया है उनके मध्य प्रतियोगिता आयोजित कर चयनित दलों को विकासखंड स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित कर विजेता रामायण मंडली दल को जिला स्तरीय प्रतियोगिता शासन के निर्देशानुसार आयोजित करने के निर्देश दिए। संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीकृत मानस मंडली को वाद्य यंत्र क्रय किए जाने हेतु सम्मान राशि 5 हजार रुपए प्रदान किया जाएगा। विकासखंड एवं नगरीय  स्तर के मानस मंडलीयों को पंजीयन करने हेतु निर्देशित किया गया है। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग को सभी आवश्यक तैयारियां करने निर्देशित किया।

कलेक्टर आरा ने जिले में सघन टीबी एवं कुष्ठ खोज अभियान 1 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2022 तक समस्त विकास खण्डों में चलाया जायेगा जिसकी पूर्व तैयारी हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी आवश्यक व्यवस्थाएं रखने निर्देशित किया। सीएमएचओ डॉ. आर एस सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान प्रत्येक सम्भावित मरीजो की पहचान कर उनका जॉच एवं उपचार किया जायेगा, जिससे टीबी एवं कुष्ठ संक्रमण को रोका जा सके। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु नियमित मॉनिटरिंग व दिशा निर्देश अनुसार कार्य करने को कहा। सघन टीबी एवं कुष्ठ अभियान में मितानिनों के द्वारा अपने कार्य क्षेत्र में 1 दिसम्बर से 21 दिसम्बर 2022 तक घर घर जाकर टीबी एवं कुष्ठ रोग के लक्षण के अधार पर सम्भावित मरीजों की पहचान की जावेगी। 16 से 21 दिसम्बर तक मितानिनों के द्वारा खोजे गये सम्भावित टीबी एवं कुष्ठ मरोजों का पुनः निरीक्षण सम्बन्धित क्षेत्र के आर एच ओ एवं एमटी के द्वारा किया जायेगा। सम्भावित टीबी एवं कुष्ठ मरीजों का सूची बनाकर पीएचसी एवं सीएचसी स्तर पर भेजा जायेगा। जहॉ पर भेजे गये सम्भावित मरीजों का सत्यापन कर पाये गये टीबी एवं कुष्ठ मरीजों का उपचार किया जावेगा।

यह भी पढ़ें   Corona Update: छत्तीसगढ़ में आज मिले कोरोना के 28 नए पॉजिटिव मरीज, 10 हुए स्वस्थ


कलेक्टर ने जाति प्रमाण पत्र के संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी से जानकारी ली तथा जिन बच्चों के जाति प्रमाण पत्र नहीं बने हैं उन्हें जाति प्रमाण पत्र बना कर लाभान्वित करें। जिससे शासन मिलने वाली सुविधा का लाभ मिल सके। उन्हाने जाति प्रमाण पत्र के लिए शिविर लगाने निर्देशित किया। उन्होंने बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को ध्यान मे रखते हुए यातायात नियमों एवं संकेतिक चिन्ह लगाने संबंधित विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने धान खरीदी के अद्यतन की स्थिति की जानकारी ली एवं अवैध परिवहन पर निरंतर निगरानी रखने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया।

उन्होंने समय अवधि में धान की उठाव सुनिश्चित करने निर्देशित किया। कलेक्टर ने  सड़क निर्माण कार्य, मरम्मत   कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयावधि में पूर्ण करने पीडब्ल्यूडी, पीएमजीएसवाई सहित सड़क निर्माण विभाग को निर्देशित किया। उन्होंने  खराब हुए सभी सड़कों और गड्ढो के हिस्सों को पेचवर्क के माध्यम से सुधारा जा रहा है सड़क निर्माण कार्य को नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें   कोरबा : हाईटेंशन तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा अधेड़

कलेक्टर ने विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो जनजाति को शासन द्वारा मिलने वाले सभी सुविधाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली तथा उचित सर्वे कर राशन, बिजली पानी, सड़क आदि की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र जिनका अभी तक बना नहीं है समय अवधि में बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को विभाग से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों का समय अवधि में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने मतदाता पुनरीक्षणकी जानकारी ली तथा कार्य योजना बनाकर जागरूकता फैलाने स्कूल एवं कालेज में कार्यक्रम आयोजित करने निर्वाचन शाखा को निर्देशित किया। जल जीवन मिशन के प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित विभाग को शासन की मंशा अनुसार कार्य में प्रगति लाने के निर्देश दिए तथा बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित करने  कहा।

 बैठक में जिला पंचायत सीईओ लीना कोसम, संयुक्त कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा, डॉक्टर प्रियंका वर्मा, डिप्टी कलेक्टर नंदजी पांडे, एसडीएम ,उत्तम प्रसाद रजक, दीपिका नेताम, एसपी कार्यालय पुलिस निरीक्षक धर्मानंद शुक्ला एवं विभाग के समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ : सीएम साय ने कहा – गौ संरक्षण जनभागीदारी से ही बनेगा जनआंदोलन

Published

on

गौमाता भारतीय संस्कृति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि और पर्यावरण संरक्षण की आधारशिला है। गौ संरक्षण पूरे समाज की साझा जिम्मेदारी है। जब प्रत्येक परिवार गौसेवा और संरक्षण का संकल्प लेगा, तभी यह अभियान जनआंदोलन का स्वरूप ले सकेगा। ये बातें मुख्यमंत्री साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषक सभागार में आयोजित गौ सेवा संगम एवं गौ विज्ञान परीक्षा पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कही।

इस अवसर पर सीएम ने प्रदेशव्यापी ‘मेरा परिवार गौव्रति परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए संचालित किए जाने वाले वृक्षारोपण अभियान के पोस्टर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने गौ विज्ञान परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर पुरस्कार भी प्रदान किए।

यह भी पढ़ें   मुंगेली में बड़ा हादसा : क्रेशर प्लांट में पत्थर गिरने से मशीन ऑपरेटर की मौत
Continue Reading

छत्तीसगढ़

“सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सुनेगी…”, सर्वदलीय बैठक खत्म होते ही किरण रिजिजू का पहला बयान, कल पेश होगा वंदे मातरम् बिल

Published

on

संसद के मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक ख़त्म हो गई है। इस बैठक के ख़त्म होते ही केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि, अच्छे माहौल में यह बैठक हुई। सभी ने इस बैठक में अपनी बात रखी। संसदीय कार्य मंत्री ने बैठक के बाद मिडिया को दिए अपने पहले बयान में कहा कि, सरकार विपक्ष के सभी मुद्दों को सत्र के दौरान सुनेगी। इसके अलावा बागी सांसदों को बैठक में बुलाये जाने को लेकर उन्होंने कहा कि, नियमों के मुताबिक़ ही उन्हें बुलाया गया है।

बता दें कि, रविवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक के दौरान किरण रिजिजू ने सभी राजनीतिक दलों से सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि संसद में व्यवधान पैदा करने से किसी को राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, बल्कि इससे जनता के पैसे और समय की बर्बादी होती है।

यह भी पढ़ें   ग्रीष्मकालीन हॉकी प्रशिक्षण शिविर में दिखा बच्चों का भारी उत्साह
Continue Reading

छत्तीसगढ़

सीएम साय ने अधिकारियों को किया अलर्ट, बारिश से प्रभावित इलाकों में राहत कार्य तेज करने के निर्देश…

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिलों में हुई अत्यधिक वर्षा एवं जलभराव की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी सतर्कता और तत्परता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक प्रभावित एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करे।


मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, भोजन, पेयजल, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएँ बिना किसी विलंब के उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही जलनिकासी की त्वरित व्यवस्था, क्षतिग्रस्त मार्गों की शीघ्र बहाली तथा जनसुविधाओं को जल्द सामान्य करने के लिए सभी उपलब्ध संसाधनों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें   राज्यपाल रमेन डेका ने रतनपुर में आदिशक्ति माँ महामाया देवी का किया दर्शन
Continue Reading
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

Trending